Saturday, March 17, 2012

IMMORTAL - II

Rest, don't sleep when tired
Burn, don't die when pyred
Not the ones to give up challenges
But the one to take up are admired

Bleed, don't plead when bruised
Learn, don't cry when used
You may get cut, get stuck in a rut
But you're strong enough to come out amused

Prepare, not scared when storms you see
No matter how big the challenge, don't flee
Leave a mark behind, before death you find
And I promise, immortal you will be

Link to Immortal - I

Thursday, March 15, 2012

आँखों में झील

रात के अंधियारे में
सन्नाटा जब छाता है
आँखों में सजी झील से
कुछ नीर कम हो जाता है

मूँद कर आंखें जो रोकूँ इसे
आँखों का बाँध टूट जाता है
गंगोत्री अश्कों की प्यार में
ऑंखें नहीं दिल बन जाता है

जो घर था खुशियों का
हर बूँद में वो पल है
जलता है अब आग सा
एक परी का महल है


उस नीर के सूख जाने पे
काश दिल में प्यार भी सूख जाये
आँखों में सजी झील से
कुछ और नीर ना कम हो पाए 

Tuesday, March 13, 2012

CHANGE

All we need is a change sometimes
A break, a void from our daily crimes
When the stinking carcass of love
That we didn't deserve
Rots amidst lacerated hearts
Look within your soul
Abusing a gifted control
Perhaps there still lie purer parts

On no food we feed
Driven by our greed
Wealth the new deity in Godtown
With betrayal the new blood
Killing is a cud
We do it easy, with no frown

But karma is a bitch
Pushes you into a ditch
Like a buffoon you start to wonder
What went wrong
It was merry all along
And you blame Him for your blunder

But our soul has a sinless side
Something we all like to hide
If only we uncap its shine
Acknowledge the beauty so sublime
Because all we need is a change sometimes
A break, a void from our daily crimes

Thursday, February 23, 2012

ख़याल

बस एक ख़याल है मन में
क्यूँ होता है ये जग में
ख़ुशी के बाद ग़म का साया
ना जाने कहाँ से आया


मुस्कान तो मैंने बाटी थी
चाहे मन में मेरे उदासी थी
फिर क्यों अंधियारे रिश्ते में
क्यों बस अनसु मेरे हिस्से में


बस एक ख़याल है मन में
क्यूँ बस्ता है कोई दिल में
जब बिछड़ना लिखा होता है
क्यों हर दिल कभी टूटा होता है

मुझ भगवान् को बसाओ मन में
उलझे रस्ते खुलेंगे जग में
ग़म ने ही तो सिखाया है
के ख़ुशी मेरे प्यार का साया है


किसीको मुस्कान देते हो
तो उसका मोल क्यों लेते हो
चाहते हो जो हर्ष का साथ
मूंदो आँखें, थामो मेरा हाथ


वो दिल टूट जायेगा
जो मुझे नहीं बसाएगा
और जो मुझे बसाएगा
वो हर दिल में बस जायेगा

हर गुनाह तुम्हारा माफ़
हर दाग तुम्हारा साफ़
बस जो ख़याल है तुम्हारे मन में
बदलो उसे मुझमे